HNN/ शिमला
पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने बुधवार को प्रथम सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा में 20वीं केंद्रीय पुलिस कैंटीन का शुभारंभ किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होने कहा कि कैंटीन के खुलने से सेवारत और सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी को उचित दर पर अच्छी क्वालिटी का सामान उपलब्ध होगा। उन्होने प्रदेश में केंद्रीय पुलिस कैंटीन सेवा आरंभ करने का श्रेय समादेशक भगत सिंह ठाकुर को दिया। कहा कि इस समय प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय व पुलिस बटालियनों में कर्मचारियों की सुविधा के लिए केंद्रीय कैंटीने खोली गई है।
जिसका वार्षिक टर्नओवर करीब 89 करोड़ का है जिसमें करीब 80 लाभ का लाभांश विभाग को मिला है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। बीते वर्ष सरकार द्वारा 194 करोड़ की लागत के 212 प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए है। जिनमें पुलिस थाना, पुलिस चौंकी और बटालियनों में भवनों का निर्माण किया जा रहा है ताकि पुलिस कर्मचारी अच्छे वातावरण में कार्य कर सक। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग में करीब दो हजार करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होने बताया कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों की सेलरी को भारतीय स्टेट बैंक के साथ जोड़ा गया जिससे ड्यूटी के दौरान कोई हादसा होने पर कर्मचारियों को समाजिक सुरक्षा मिले। योजना के तहत किसी अनहोनी घटना होने पर तीस लाख तथा प्राकृतिक मृत्यु होने पर दो लाख का कवर मिलता है। बताया कि यह लाभ विभाग के अनेक कर्मचारियों के परिजनों को मिल चुका है। उन्होने कहा कि बीते वर्ष के दौरान 394 गाड़ियां सरकार से विभाग को मिली है जिसमें 286 गाड़ियां और 108 मोटर साईकिल शामिल है।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस ऑरकेस्ट्रा अर्थात हारमनी ऑफ़ पाईनज को सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके सशक्त बनाया है जिससे पुलिस ऑरकेस्ट्रा का नाम देश में रोशन हुआ है। इससे पहले समादेश प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा भगत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और बटालियन की विभिन्न गतिविधियों बारे प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि पुलिस परिसर जुन्गा में शीघ्र ही एसबीआई का एटीएम स्थापित किया जाएगा जिसके लिए बैंक द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





