जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के बाद अब सितंबर में मानसून की रफ्तार हुई कम
HNN/ शिमला
हिमाचल में जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के बाद अब सितंबर में मानसून की रफ्तार कम हो गई है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चटकती धुप खिली हुई है। तेज धुप पड़ने के कारण लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
बता दें प्रदेश में लोगों को बारिश से अब काफी राहत मिली है। नहीं तो भारी बारिश ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। तेज धुप पड़ने से तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में चिलचिलाती धुप ने इस कदर लोगों का हाल बेहाल कर दिया है कि अब लोग बारिश के इंतज़ार में बैठे है।
उधर, गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.7, कांगड़ा में 34.4, सुंदरनगर में 34.3, भुंतर-चंबा में 34.2, मंडी में 33.6, नाहन में 32.8, सोलन में 32.6, धर्मशाला में 31.0, रिकांगपिओ में 30.1, मनाली में 27.4 और शिमला में 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
