जूनियर वर्ग की 67वीं राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए तमिलनाडु पहुंची हिमाचल की टीम
HNN/सोलन
14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की 67वीं राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के चयनित पांच छात्राएं और पांच छात्र अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे।
शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023 तक तमिलनाडु के बलौर मे होगी।
इस प्रतियोगिता में मिशन ऑफ़ द चीफ के रूप में विजय चौधरी व ऑब्जर्वर मोहम्मद पोसवाल व छात्र वर्ग के साथ टीम कोच मनीष कुमार व मैनेजर संजीव कौशल तथा छात्रा वर्ग के साथ टीम कोच दुर्गा ठाकुर व मैनेजर प्रदीप शर्मा उपस्थित रहेंगे।