HNN/ नाहन
हर वर्ष की तरह इस बार भी करियर अकादमी के छात्रों ने जेईई मेन्स के पहले चरण की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। करियर अकादमी के 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। अंश अग्रवाल ने 98.70, अनिरुद्ध 98.44, सोमेंद्रा 97.53, शिवांश 95.91, प्रियांशु 95.44, अक्षज 95.39, माधव 94.78 तथा प्रियांशु शर्मा ने 94.65 अंक हासिल किए।
यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात सभी विद्यार्थी जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए पात्र बन चुके हैं। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अकादमी के सभी अध्यापकों, अपने अभिभावकों तथा अकादमी के श्रेष्ठ प्रबंधन को दिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, करियर अकादमी के चेयरमैन एस एस राठी ने कहा कि यह संस्थान हमेशा ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कृतसंकल्प रहा है। संस्थान के निदेशक मनोज राठी व ललित राठी तथा प्राधानाचार्य ने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके भविष्य की उज्जवल कामना की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





