जेएनवी पेखूबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की पंजीकरण तिथि इस दिन तक बढ़ी……
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के वर्ष 2024-25 हेतु ऑनलाईन पंजीकरण करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। बता दें अब विद्यार्थी 15 नवम्बर तक ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है।
इस संबंध में जानकारी प्राचार्य राज सिंह द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन फॉर्म www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त करैक्शन विंडो 16 से 17 नवम्बर तक खुली रहेगी। राज सिंह ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए परीक्षा 10 फरवरी, 2024 को आयोजित होगी।