जेनेरिक इलेक्टिव कोर्सिज की परीक्षाओं की तिथि तय, इस दिन होंगी….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सिज के अंतर्गत जेनेरिक इलेक्टिव कोर्सिज की परीक्षाओं की तिथि तय कर दी है।
बता दें ये परीक्षाएं 28 व 29 जून को आयोजित होंगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र भी स्थापित कर दिए हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
परीक्षा केंद्र भी स्थापित…..
शिमला में ये परीक्षाएं अम्बेदकर भवन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन/प्री-इग्जैमिनेशन कोचिंग सैंटर, विधि विभाग, एचपीयूबीएस, विधि विभाग, गांधी भवन, स्वामी विवेकानंद मल्टी फैकल्टी भवन/बायोटैक व इक्डोल में होंगी।