जेलों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण, कारागार राज्य मंत्री ने दिए निर्देश
भगवान राम की मूर्ति को ‘गर्भगृह’ में लाया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा होगी। बता दें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सभी जेलों में दूरदर्शन के माध्यम से सजीव प्रसारण होगा। कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सभी जेलों में दूरदर्शन के माध्यम से सजीव प्रसारण होगा। इससे बंदी भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जेलों में मंदिर हैं, वहां दीपोत्सव व भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
इस दौरान कारागारों में भी उत्सव जैसा माहौल हो। उन्होंने बताया कि जेलों में निरुद्ध बंदी राम-सीता की फोटो वाले थैले इत्यादि भी बना रहे हैं। फतेहपुर जेल में बंदियों ने 1100 थैले बनाए हैं, जिस पर राम मंदिर की फोटो छपी है।