जोगिंद्रा बैंक ने बद्दी में नई शाखा और कुठार में विस्तार काउंटर शुरू किए , अर्की व कुफटू में भी जल्द होंगे शुभारंभ
सोलन
सशक्त ग्रामीण बैंकिंग की ओर एक और कदम, वित्तीय वर्ष 2025 में लाभ और पूंजी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने अपनी सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोलन जिले के बद्दी के वर्धमान चौक में नई शाखा और दून क्षेत्र के कुठार में एक विस्तार काउंटर का शुभारंभ किया है। कुठार में विस्तार काउंटर का उद्घाटन बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा द्वारा बैंक की प्रबंध निदेशक पद्मा छोडोन (HAS) की अध्यक्षता में किया गया। वहीं बद्दी शाखा का उद्घाटन विधायक राम कुमार चौधरी ने किया।
19 अप्रैल को अर्की और कुफटू में दो और उद्घाटन होंगे
बैंक के चेयरमैन ने बताया कि 19 अप्रैल 2025 को डूमेहर (अर्की) में विधायक संजय अवस्थी द्वारा एक और नई शाखा का शुभारंभ किया जाएगा, जबकि कुफटू में विस्तार काउंटर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किया जाएगा।
बैंक की मजबूती और उपलब्धियां
बैंक की वित्तीय स्थिति उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में:
- सकल लाभ ₹34.64 करोड़
- शुद्ध लाभ ₹19.93 करोड़
- कुल जमा राशि ₹1427.78 करोड़
- कार्यशील पूंजी ₹1967 करोड़
- कुल व्यवसाय ₹2139 करोड़
- ऋण वितरण ₹711.37 करोड़
- सकल एनपीए घटकर ₹19.66 करोड़
- एनपीए प्रतिशत 2.76%
- शुद्ध एनपीए 0%
- प्रावधान कवरेज अनुपात 100%
- पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) 15.96% रहा।
बैंक के नवाचार और डिजिटल योजनाएं
- ₹8 करोड़ से सोलन के बासल चंबाघाट में आधुनिक परिसर का निर्माण
- CGTMSE की सदस्यता, अब बिना गारंटी मिलेगा लोन
- बीमा सेवाओं के लिए कॉर्पोरेट एजेंसी लाइसेंस प्राप्त
- इंटरनेट बैंकिंग के लिए RBI से अनुमति की प्रक्रिया
- 24×7 डिजिटल लेन-देन हेतु IFSC कोड प्रक्रिया प्रगति पर
स्थानीय जनता को अपील
एडवोकेट मुकेश शर्मा ने जनता से आह्वान किया कि वे बैंक की पारदर्शी और ग्राहकोन्मुख सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बैंक के विजन को दोहराते हुए कहा कि जोगिंद्रा बैंक ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।
विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर जितेंद्र ठाकुर, शिव कुमार ठाकुर, अरुण सेन, सक्षम शर्मा, सूरज सिंह, रीता झा, रमेश ठाकुर, कैलाश शर्मा, पुष्पेन्द्र, राकेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।