ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू बने नए चुनाव आयुक्त
लोकसभा चुनाव से पहले देश को दो नए चुनाव आयुक्त मिल गए हैं। जिनमें की एक हैं केरल से ज्ञानेश कुमार और दूसरे हैं पंजाब से सुखबीर संधू।
बता दें कि गुरुवार (14 मार्च) को यानि आज इन दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में की गई है। बैठक के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इन दोनों चुनाव आयुक्तों को नियुक्त करने की घोषणा की है। ये दोनों रिटायर्ड आईएस हैं।
दोनों अलग-अलग समय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से रिटायर्ड हुए हैं। निर्वाचन आयोग के दोनों आयुक्त के पद पहले अनूप चंद्र पाण्डेय के फरवरी में रिटायरमेंट और फिर हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफे से खाली हुए थे।