ज्यूरी पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित
HNN/ शिमला
प्रदेश सरकार की ओर से घोषित परवाणू-सोलन-शिमला-नारकंडा-रिकांगपिओ-काजा लोसर ग्रीन कॉरिडोर पर ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शिमला के घंडल पेट्रोल पंप के बाद ज्यूरी पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया है।
ऐसे में शिमला से रिकांगपिओ जाने वाले लोग अब आसानी से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर सकेंगे। शिमला शहर में भी ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो चुके हैं। आईओसी के अलावा, एचपीसीएल और बीपीसीएल भी ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रही है।
पहले चरण में शिमला से रिकांगपिओ के बीच ई-वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। आईओसी अब सोलन पेट्रोल पंप पर भी चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी कर रहा है।