Loading...

ज्यूरी में हादसे का शिकार हुई ऑल्टो कार, चालक घायल

Ankita • 24 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला स्थित रामपुर के ज्यूरी में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए ज्यूरी अस्पताल ले जाया गया है। घायल की पहचान सनम पुत्र जंबल राम निवासी चांगो तहसील हंगरंग जिला किन्नौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकरी के मुताबिक, सनम ऑल्टो कार में सवार होकर रामपुर से किन्नौर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह ज्यूरी के समीप पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त खाई में देखा तो उन्होंने बचाव व राहत का कार्य करते हुए चालक को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल भिजवाया। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्र शेखर ने की है। उन्होंने बताया कि वाहन चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है।