लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ज्वालामुखी में चंदन तस्कर गिरोह सक्रिय, 23 पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

Ankita | 25 नवंबर 2023 at 8:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी में चंदन तस्कर गिरोह सक्रिय हो गया है। यहा तस्करों ने चंदन के पेड़ों पर एक बार फिर से कुल्हाड़ी चलाई गई है। राजेश कुमार पुत्र सुमेर चंद निवासी राजगढ़ ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने इंडियन फॉरेस्ट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस को दी गई शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि ज्वालामुखी के वार्ड चार में उनकी जमीन पर किन्हीं अज्ञात तस्करों द्वारा चंदन के 23 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी गई है। जिसमें 18 मलकीयत और पांच पेड़ वन भूमि से काटे गए हैं।

शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उस स्थान पर अलग-अलग साइज के 75 कटे हुए चंदन के मोछे भी बरामद किए गए, जिन्हें विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।

वन विभाग डीएफओ देहरा सनी वर्मा ने बताया कि चंदन के पेड़ों को काटने में इस्तेमाल किए गए औजार चार आरियां, दो कुल्हाड़ियां, एक ब्लेड और एक मोर्टार भी बरामद किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]