लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ankita | 7 मार्च 2023 at 10:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के चताड़ा गांव के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव बरामद हुआ है। हालांकि महिला की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बता दें महिला का चेहरा बुरी तरह से गल गया है। जिस कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय के करीब 8 किलोमीटर दूर चताड़ा गांव की एक अज्ञात महिला का शव झाड़ियों में पढ़ा हुआ था। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका शव झाड़ियों में देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामले की पुष्टि एएसपी प्रवीण धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि महिला का चेहरा पूरी तरह से गलने के कारण उसकी शिनाख्त हो पाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]