झूला-झूलते समय गले में फंस गई रस्सी, 9 साल के मासूम की मौत
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के रोहडू क्षेत्र के सरास गांव में एक नौ साल के बच्चे की झूला झूलते समय गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार, स्कूल से लौटने के बाद बच्चा झूला झूल रहा था।
घर से कुछ दूरी पर ही पेड़ से रस्सी के सहारे यह झूला बनाया गया था। बताया जा रहा है कि जहां पर यह झूला लगाया गया, वहां ढलानदार जगह थी। ऐसे में झूलते वक्त रस्सी बच्चे के गले में फंस गई और फंदा बन गई।
घटना के कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली। उन्होंने बच्चे को झूले से उतारा और अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 9 साल का यह बच्चा नेपाली मूल का बताया जा रहा है। यह बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता था। डीएसपी रोहड़ू चमन कुमार ने खबर की पुष्टि की है।