HNN/ शिमला
महंगाई की मार से इन दिनों आम नागरिक का हाल बेहाल है। आलम यह है कि जिस तरह से टमाटर और दूसरी सब्जियों के दाम बढ़े हैं, उसने आम व्यक्ति की कमर तोड़ कर रख दी है। टमाटर के दामों में बढ़ोतरी होने से रसोई घर का बजट भी बिगड़ गया है। हालांकि, कुछ सब्जियों के दामों में पहले के मुकाबले गिरावट देखी गई है परंतु कुछ सब्जियां अभी भी महंगी है।
तो वहीं दूसरी तरफ जो टमाटर पहले 40 रुपए प्रति किलो तक मिल जाता था तो वहीं अब इसके दाम दोगुना हो गए हैं। तकरीबन सभी सब्जियों में इस्तेमाल किए जाने वाला टमाटर और अधिक लाल हो गया है। राजधानी शिमला में टमाटर के दाम 80 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मैदानी इलाकों से आ रहा टमाटर 60 रुपये और पहाड़ी टमाटर 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे में मांग अधिक और सप्लाई कम होने के कारण दाम में बढ़ोतरी हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





