Loading...

टिप्पर का टायर फटने से चपेट में आये दो व्यक्ति, आईजीएमसी रेफर

PRIYANKA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

जिला मंडी के करसोग के समीप पड़ते गांव भंडारनु में एक निजी टिप्पर का टायर फटने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान 52 वर्षीय टेक चंद पुत्र फागणु राम और 55 वर्षीय शेर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी भंडारनु के रूप में हुई है। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार भंडारनु गांव में सड़क पर खड़े एक टिप्पर के टायरों में फंसे पत्थर को निकालते समय अचानक टायर फट गया और दो लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना का पता चलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को घायल अवस्था में निजी वाहन से करसोग अस्पताल ले आये।

यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।