टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। हार्दिक पांड्या उपकप्तानी करेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अहमदाबाद में लंबे-चौड़े मंथन के बाद टीम का ऐलान किया।
बता दें टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं। इनमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल हैं। वहीं, केएल राहुल, रिंकू सिंह और शुभमन गिल टीम से बाहर कर दिया है। हालांकि, बीसीसीआई ने रिंकू और शुभमन को ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा है।
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।