HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया और फिर पेड़ों के बीच जाकर फंस गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु उसकी जान नहीं बच सकी। 37 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र ज्ञान चंद ठियोग के करयाल गांव का रहने वाला था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार टेंपो लेकर जा रहा था कि ठियोग के पास पहुंचा तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पेड़ों के बीच जाकर फंस गया। स्थानीय लोगों द्वारा चालक को टेंपो से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





