Loading...

टेट का शेड्यूल जारी, आज से शुरू ऑनलाइन आवेदन…

PARUL • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू होगी तथा आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई है। बता दें कि 29 मई से 31 मई तक लेट फीस के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं, आवेदन में शुद्धि के लिए 1 जून से 3 जून तक का समय मिलेगा।

वहीं परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। जनरल और इसकी सब कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपए व एससी, एसटी, ओबीसी, पीएचएच अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तथा विलम्ब शुल्क 300 रुपए होगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 8 विषयों के टेट के लिए एक ही प्रोस्पैक्टस बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जेबीटी टेट और शास्त्री टेट 22 जून को होगा। जेबीटी के लिए समय सारिणी सुबह 10 से 12:30 तक तथा शास्त्री टेट के लिए समयसारिणी दोपहर 2 से 4:30 तक होगी। वहीं टीजीटी नॉन मेडिकल व एलटी टेट 23 जून को होगा। टीजीटी नॉन मेडीकल परीक्षा सुबह 10 से 12:30 तक तथा एलटी विषय की परीक्षा 2 से 4:30 तक होगी।

वहीं टीजीटी आर्ट्स व टीजीटी मेडिकल परीक्षा 30 जून को होगी। टीजीटी आर्ट्स परीक्षा सुबह 10 से 12:30 तक तथा टीजीटी मेडिकल परीक्षा दोपहर 2 से 4:30 तक होगी, वहीं पंजाबी टेट व उर्दू टेट 2 जुलाई को होगा। पंजाबी टेट के लिए समय सुबह 10 से 12:30 व उर्दू टेट के लिए समय 2 से 4:30 तक होगा।