टेलीग्राम से घर बैठे पैसे कमाने के लालच में युवक ने गंवाए लाखों रुपए
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के तहत आने वाले फतेहपुर में एक युवक के साथ लाखों रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित युवक फतेहपुर जिला कांगड़ा का निवासी है। पीड़ित युवक ने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, युवक को टेलीग्राम पर घर बैठे पैसे कमाने का ऑफर आया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इस दौरान युवक को होटल की बुकिंग से संबंधित टास्क दिया गया। शुरुआती दौर में तो युवक को करीब 40 हजार रुपए की आमदनी हुई। जिसके बाद युवक टास्क को पूरा करता गया और पैसे लगाता रहा।
जिस दौरान उसने 7,16,729 रुपए लुटा दिए। जब युवक को उसके साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाना धर्मशाला शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी साइबर क्राइम धर्मशाला प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि की है।