टैक्सी ड्राइवर ने दस हज़ार रुपए लौटाकर दिखाई ईमानदारी
HNN/सोलन
धर्मपुर बस अड्डे में टैक्सी ड्राइवर का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले सोनू पुत्र रवि गांव जंगेल ने गाड़ी में गिरे दस हजार रुपए लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। हुआ यूं कि गांव जंगेल के हुकम सिंह बलानिया गांव जंगेल जो कि जिला सत्र न्यायालय चंडीगढ़ (यूटी) में उप अभियोजन के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने बताया कि वह अपने भतीजे की शादी में घर आए थे।
जिस दौरान उनके दस हज़ार रुपए सोनू की गाड़ी में गिर गए थे और शाम को वह अपने घर चले गए। घर जाकर जब उन्हें रुपयों की याद आई तो थोड़ा पछतावा हुआ। उन्होंने फिर टैक्सी ड्राइवर सोनू को फोन कर पूछा कि आपकी गाड़ी में पैसे मिले हैं तो सोनू ने पैसे लौटा दिए।
जिसके बाद हुकम सिंह बलानिया ने टैक्सी ड्राइवर सोनू को 500 रुपए इनाम स्वरूप देना चाहा मगर उसने इन्हें लेने से भी इंकार कर दिया। हुकम सिंह बलानिया व स्थानीय लोगों ने सोनू की इमानदारी पर भूरी-भूरी प्रशंसा की है।