Loading...

टैटू की दुकान में मृत मिला 27 वर्षीय युवक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

By Ankita Published: 4 Jan 2024, 3:31 PM | Updated: 4 Jan 2024, 3:32 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत मारंडा बाजार में एक टैटू की दुकान में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। हालाँकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक की पहचान सन्नी (27) निवासी भवारना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक मंगलवार शाम को बाजार में स्थित एक टैटू की दुकान में आया था और रात को वहीं सो गया था। दुकान वाले दुकान बंद करके चले गए थे। उन्होंने जब सुबह दुकान में आकर देखा तो युवक बेसुध पड़ा हुआ था।

जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी व थाना प्रभारी पालमपुर ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।