Loading...

टैम्पो व कार के बीच जोरदार भिड़ंत, एक बुजुर्ग महिला की मौत, चार घायल

Ankita • 25 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के रामपुर-हरोली पुल पर एक टैम्पो और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है जबकि अन्य चार लोग घायल हुए हैं। मृतका की पहचान ललड़ी निवासी रतनी देवी (80) के रूप में हुई है।

वहीं घायलों की पहचान मुकेश कुमार (48) पुत्र सगली राम निवासी ललड़ी, अंजना (45) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ललड़ी और मुकेश की मां रत्नी देवी जबकि छोटा हाथी टैम्पो में चालक अजय कुमार (23) पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव बीटन व विशाल (21) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बढेड़ा तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।

घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के मुताबिक, ऊना के रामपुर-हरोली पुल पर टेंपो और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बता दें हादसे के वक्त कार में 3 लोग सवार थे और टेंपो में 2 लोग सवार थे। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।