Loading...

टौंस नदी में समा गया एनएच-707 का बड़ा हिस्सा, चौपाल व शिलाई के बीच टूटा संपर्क

Ankita • 15 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी भी सड़के टूटने का और बंद होने का सिलसिला जारी है। बता दें चौपाल उपमंडल में फेडिज पुल के नजदीक नेशनल हाइवे 707 का एक हिस्सा टौंस नदी में समा गया। हाईवे के क्षतिग्रस्त होने से चौपाल व शिलाई उपमंडल के बीच संपर्क टूटा है। साथ ही उत्तराखंड के अटाल व त्यूणी क्षेत्र भी कट गए हैं।

वहीं हाईवे के क्षतिग्रस्त होने से सभी लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र का संपर्क राजधानी शिमला से भी सुचारू नहीं है। सैंज-छैला मार्ग पर भी भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, जबकि ठियोग में एनएच-5 पहले से ही भूस्खलन की चपेट में है। सड़क मार्गों के जल्द बहाल न होने की सूरत में किसानों व बागवानों को बड़े स्तर पर आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है।