Loading...

ट्यूशन पढ़ने गई 16 साल की लड़की का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

Ankita • 18 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के सैंज के एक गांव में ट्यूशन पढ़ने गई 16 साल की एक छात्रा का अपहरण होने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि 4 जून को उनकी बेटी घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी है। उन्होंने लड़की को अपने जान-पहचान वाले लोगों व रिश्तेदारों के यहां ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

जिस जगह वह ट्यूशन पढ़ने गई थी वहां भी परिजनों ने खोजबीन की लेकिन जवाब मिला कि वह आई नहीं थी। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को किसी ने अगवा कर लिया है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।