Loading...

ट्रक और कार की हुई जोरदार टक्कर, महिला घायल

By PARUL Published: 30 Jan 2024, 11:01 AM | Updated: 30 Jan 2024, 11:01 AM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां उप डाकघर के पास एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक महिला घायल हुई है। घायल महिला की पहचान सरला देवी निवासी गांव भड़ोली नादौन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरला देवी कार (HP 83A 2870) में सवार होकर नादौन की तरफ आ रही थी। जबकि ट्रक नदौन से ज्वालामुखी की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह उप डाकघर के पास पहुंची तो वाहन से संतुलन खो बैठी और कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

हादसे में कार और ट्रक दोनों को नुकसान हुआ है, जबकि महिला को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। यातायात प्रभारी एआई नरेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।