ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार व्यक्ति, मौके पर मौत
HNN/ मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के थाना के तहत फोरलेन हाइवे पर पेश आया है, एक बाइक सवार व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
व्यक्ति की पहचान रामचंद(58), पुत्र किशन राम गांव एवं डाकखाना खुराल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग में कार्यरत रामचंद बाइक पर सवार होकर सुंदरनगर से अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह जड़ोल के समीप पहुंचा एक ट्रक (HP 24C 8300) ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछल कर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।