Loading...

ट्रक चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 3 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में नालागढ़ के सल्लेवाल में हमीरपुर के ट्रक चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान अक्षय पुत्र सुभाष निवासी कुडाना जंगलबैरी हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नालागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने किराये के कमरे में फंदा लगा लिया है। पुलिस ने परिजनों की अगुआई में शव को निकाला और कब्जे में लिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि मृतक का भाई दुकान से सामान लेने गया था जब वापस आया तो कमरा अंदर से बंद था और युवक ने फंदा लगा लिया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि युवक के फंदा लगाने का मामला सामने आया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।