लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में…

SAPNA THAKUR | 28 नवंबर 2022 at 9:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन के परवाणू में ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजेश गुप्ता पुत्र सिकंदर गुप्ता निवासी गांव व डाकघर भेड़िया जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों से पर्दा उठेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश गुप्ता पेशे से ट्रक ड्राइवर था। ट्रक पार्किंग परवाणू में राजेश गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां शुरू हो गई। देखते ही देखते वह अब नीचे गिर पड़ा और बेसुध हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

थाना प्रभारी परवाणू फूल चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]