Loading...

ट्रक ड्राइवर पर सीमेंट के 600 बैग के गबन का आरोप, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR • 21 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में ट्रक ड्राइवर सहित क्लीनर और निजी कंपनी के कर्मचारियों पर सीमेंट के 600 बैग के गबन का आरोप लगाया गया है। ट्रक ड्राइवर पर आरोप लगाया गया है कि उसने सीमेंट के उक्त बैगों को कहीं और ही बेच डाला। केवल कृष्ण पुत्र हरवन्स लाल निवासी बद्रीपुर नजद पांवटा साहिब ने पुलिस को बताया कि वह सिरमौर ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी पाँवटा साहिब के माध्यम से सीसीआई से सीमेंट ढुलाई का काम करता है। बताया कि उसने अपने ट्रक (HP17D-7539) में फरवरी 2022 से विक्रम चौहान पुत्र नथू राम चौहान निवासी गांव सतौन को बतौर चालक रखा हुआ था।

3 मई को 300 सीमेंट के बैग और 1 जून को 300 और सीमेंट के बैग दि सिरमौर ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी पांवटा साहिब के माध्यम से रुद्रनव इन्फ्रास्टेक्चर प्राइवेट लिमिटेड शिलाई के लिए ट्रक में लोड करके भेजे गए थे। पीड़ित ने बताया, जब उक्त 600 सीमेंट के बैग शिलाई नहीं पहुंचे तो उन्होंने ड्राइवर विक्रम चौहान से इस बाबत पूछताछ की। इस पर विक्रम चौहान ने बताया कि उसने सीमेंट के बैगों को शिलाई में ही उतारा है। जिसके बाद जब सीसीआई राजबन से इस बाबत जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि 600 सीमेंट के बैग शिलाई के गोदाम में पहुंचे ही नहीं।

इतना ही नहीं दोनो बिलटीयो पर फर्जी हस्ताक्षर भी किए हुए थे। पीड़ित ने बताया, दि सिरमौर ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी पाँवटा साहिब द्वारा इसकी गाड़ी का किराया जोकि इसे देय था, उससे ही 600 बैग सीमेंट के सीसीआई राजबन के माध्यम से दोबारा शिलाई गोदाम को भेजे गए है जिसके कारण इसे ढाई लाख के करीब का नुक्सान उठाना पड़ा है। पीड़ित ने बताया, विक्रम चौहान कलीनर पम्मी द्वारा रुद्नव इन्फ्रास्टेक्चर प्राइवेट लिमिटेड शिलाई के कर्मचारियों के साथ मिल कर 600 बैग सीमेंट का गबन करके इसके साथ धोखाधड़ी व सीमेंट का गबन किया गया है। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आगामी तहकीकात जारी है।