ट्रक ने सैर पर जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत
HNN/कांगड़ा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। मामला जिला कांगड़ा का है। जहां एक ट्रक ने सैर पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सोनू भल्ला निवासी मंदिर मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू भल्ला एक दुकानदार है। रोजाना की तरह वह कांगड़ा से पुराना कांगड़ा मार्ग पर सैर करने निकला था। इसी दौरान मार्ग पर स्थित गैस एजेंसी के समीप गैस के ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया।
जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए टांडा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया।