ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, युवती पीजीआई रेफर
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पीरनिगाह मोड़ के समीप एक ट्रक की ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवती बुरी तरह जख्मी हो गई है। घटना के बाद युवती को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में युवती को पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आशा देवी निवासी हरोली गांव की ही दीक्षा के साथ स्कूटी पर सवार होकर ऊना बाजार से कॉलेज की ओर जा रहे थे। पीरनिगाह मोड़ के समीप स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में घायल दीक्षा को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते युवती को पीजीआई रैफर कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने की है।