Loading...

ट्रक व बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, एक युवक की गई जान

Ankita • 15 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले मटन सिद्ध क्षेत्र के लालहड़ी बाईपास पर ट्रक व बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई है।

मृतक की पहचान नवीन कुमार पुत्र रूपलाल निवासी ग्वारडू तहसील टौणी देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक मटन सिद्ध से पक्का भरो की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक ने नेशनल हाईवे 103 पर कार को गलत दिशा से ओवरटेक किया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।