ट्रक व स्कॉर्पियो में हुई टक्कर, हादसे में 8 लोग घायल

Truck-and-Scorpio-collided.jpg

HNN/ ऊना

जिला ऊना के अंब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ट्रक और स्कॉर्पियो की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो कार में सवार कई लोग जख्मी हुए है।

घायलों की पहचान स्कॉर्पियो चालक चमन लाल (52) पुत्र श्रीचरण पोलियां पुरोहितां, नितिन (23) पुत्र श्रवण कुमार निवासी पोलियां पुरोहितां, कमलेश कुमारी पत्नी चमन लाल, सरवन कुमार (51) पुत्र भरथूराम, सुदर्शना (44) पत्नी श्रवण कुमार, सुकन्या देवी (65) पत्नी हरबंस लाल पोलियां पुरोहितां, तृष्ला देवी (47) पत्नी पवन कुमार निवासी दागड़ा प्रागपुर कांगड़ा, विपन कुमार (50) पुत्र हरबंस लाल निवासी दांगड़ा प्रागपुर के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने नितिन, चमन लाल, सुदर्शना कुमारी व सुकन्या देवी को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रैफर किया है।

जानकारी के मुताबिक, अंब-नादौन मार्ग पर ज्वार के समीप जब स्कॉर्पियो नादौन की ओर जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रैक के साथ उसकी ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के दौरान स्कॉर्पियो के पीछे आ रही एक वैन्यू कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में स्कॉर्पियो कार में सवार 8 लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि अर्जित सेन ठाकुर ने की है।