Loading...

ट्रैकिंग के दौरान पार्वती नदी में गिरा पर्यटक, मौत

PARUL • 8 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में ट्रैकिंग पर गए नोएडा के एक ट्रैकर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान शिवम राय (23) पुत्र अमर नाथ निवासी एम-207 विवेक विहार डब्ल्यूएचओ सेक्टर 82, नोएडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शिवम राय घाटी के प्रसिद्ध मानतलाई ट्रैक रूट से गाइड के साथ लौटते समय पार्वती नदी में गिर गया था। जिसके बाद पुलिस विभाग ने रेस्क्यू टीम के साथ शिवम राय की तलाश कर उसके शव को बरामद किया है।

बता दें कि ट्रैकर शिवम राय के शव को मणिकर्ण के टुंडा भोज के पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया जाएगा।