Loading...

ट्रैक्टर चालक ने व्यक्ति के साथ की गाली-गलौज, जान से मारने की दी धमकी

Ankita • 20 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में थाना हरोली के तहत ईसपुर में ट्रैक्टर चालक द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पन्ना ठाकुर निवासी इसपुर ने बताया कि गांव के ही तरुण कुमार निवासी ने ट्रैक्टर को गलत तरीके से चला कर इसे मारने की कोशिश की।

इतना ही नहीं गाली-गलौज किया व जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।