ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में लुदरेट के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक पहचान (27) वर्षीय जीवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी नंदपुर भटोली के रूप हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर अजय कुमार निवासी लुदरेट को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीवन कुमार जवाली में वेल्डिंग का काम करता था। वह रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर नगरोटा सूरियां से नंदपुर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान लुदरेट में गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के साथ टकरा गया। हादसे में युवक को सिर पर गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक अजय कुमार को गिरफ्तार किया। साथ ही ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।