ट्रैफिक पुलिस ने ओवरस्पीड के मामले में 35 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना
HNN/ऊना
जिला ऊना में मैहतपुर क्षेत्र के ऊना-नंगल हाईवे ट्रैफिक पुलिस ने ओवरस्पीड के मामले में 35 वाहन चालकों से 42 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। पुलिस ने तेज रफ्तार में चलाए जा रहे वाहनों पर नियंत्रण बनाने के लिए चालकों का ऑनलाइन चालान आप के जरिए चालान काटा है। पुलिस ने ओवरस्पीड तथा अन्य कमियों के कारण भी चालकों से 6000 रुपए जुर्माना वसूला गया है।
बता दें कि ऊना-नंगल हाईवे के बीच लगाए गए नाके में वाहनों की स्पीड का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकतर वाहन स्पीड लिमिट को क्रॉस कर रहे हैं। जिसके चलते यातायात पुलिस द्वारा ओवरस्पीड वाहनों पर शिकंजा कसा गया और उन पर कड़ी कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों से कुल 48 हजार जुर्माना वसूला है।
मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।