Loading...

ठगी का शिकार हुई महिला, शातिर ने ऐसे लगाई हजारों रुपए की चपत…

By Ankita Published: 12 May 2024, 11:47 AM | Updated: 12 May 2024, 11:48 AM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के दौलतपुर चौक में शातिरों ने एक महिला से 80 हजार रुपए ठग लिए। पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने उसे बताया कि आपका भाई जोकि इंगलैंड में रहता है, उसे पुलिस ने पकड़ लिया है और उसे छुड़ाने के लिए पैसे चाहिए।

चिंतित महिला शातिर के झांसे में आ गई और 3 ट्रांजैक्शन में लगभग 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब महिला ने अपने भाई को फोन कर कुशलक्षेम पूछा तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी गई। चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।