Loading...

ठियोग में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

PARUL • 28 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में उपमंडल ठियोग के क्यारटू में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान अंकुश (25) पुत्र योगिंदर सिंह निवासी क्यारटू, व अभिषेक (23) पुत्र राजू निवासी धर्मपुर के रूप में हुई है। घायलों में ललित और दलीप शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों युवक कार (CH 03D-1471) में सवार होकर क्यारटू से ठियोग के धर्मपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान क्यारटू के पास चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया। जहां से उन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।