Loading...

ठियोग व संगड़ाह के सरकारी स्कूलों में आज व कल अवकाश घोषित

Ankita • 18 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के ठियोग व जिला सिरमौर के संगड़ाह के सरकारी स्कूलों में अगले दो दिन यानी आज 18 व कल 19 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में एसडीएम की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। ठियोग व संगड़ाह इलाके में बारिश से नुकसान की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया है।

इससे पहले शीतकालीन स्कूल 10 से 15 जुलाई तक बंद किए गए थे। बाद में इन स्कूलों का अवकाश 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था। भारी बारिश के चलते प्रदेश में करोड़ो रुपए का नुक्सान हुआ है। इसी के साथ भूस्ख़लन का सिलसिला भी अभी तक जारी है। भारी बारिश के चलते नदी नालों में भी पानी का जलस्तर उफान पर है।