Loading...

ठोडो मैदान में अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए इस दिन होंगे ट्रायल….

PARUL • 14 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के एतिहासिक ठोडो मैदान में 16 अप्रैल को अंडर-19 क्रिकेट टीम के ट्रायल लिए जाएंगे। यह ट्रायल सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।

यह जानकारी सोलन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी राजेश पुरी ने दी है। उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी सुबह 9:30 बजे मैदान में पहुंच जाएं।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने साथ हिमाचली बोनेफाइड, बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो भी अवश्य लाएं।