Loading...

डाक विभाग के कर्मी पर सरकारी धन गबन करने का लगा आरोप, मामला दर्ज

Ankita • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के पुलिस थाना रोहडू के अंतर्गत डाक विभाग के एक कर्मचारी पर अधीक्षक डाकघर मंडल शिमला के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें डाक विभाग के अधिकारी की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि डाक सहायक अनिल कुमार ने कुल प्रीमियम राशि 01.01.2022 से 27.02.2022 तक लगभग 14 जमाकर्ताओं से 1,29,917 रुपये प्राप्त किए।

जिसमें से कुछ समय तक इस सरकारी धन का व्यक्तिगत कार्यों के लिए उपयोग करने के बाद आरोपी कर्मचारी ने बाद में 21.03.2022 से 24.03.2022 तक 52,994 रुपये जमा किए गए।

मामला संज्ञान में आने के बाद शेष धनराशि की विभाग द्वारा विभागीय जांच के दौरान वसूल करने के बाद उक्त आरोपी अनिल कुमार को विभाग से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई। अब जांच प्रक्रिया पूरी होने पर विभाग की जांच में सरकारी धन के दुरुपयोग और हेराफेरी कर गबन की पुष्टि हुई है, जिस पर मामले की जांच चल रही है।

डीएसपी रोहडू रविद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी कर्मचारी पर आईपीसी की धाराओं 409 व 420 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।