Loading...

डाॅ. शांडिल कल होंगे सोलन के प्रवास पर

Ankita • 27 Jun 2023 • 1 Min Read

ग्राम पंचायत शामती के मझगांव में खेल मैदान की रखेंगे आधारशिला

HNN/ सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल का बुधवार यानी 28 जून, 2023 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।

डाॅ. शांडिल 28 जून, 2023 को सायं 04.30 बजे विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत शामती के मझगांव में खेल मैदान की आधारशिला रखेंगे तथा गांव धोबटन में छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगे।