लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डाॅ. शांडिल ने नालागढ़ उपमण्डल में जाना आपदा प्रभावितों का दुःख

PARUL | 3 सितंबर 2023 at 3:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

समयबद्ध पुनर्वास एवं राहत के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध

HNN/सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण आपदा ग्रस्त प्रभावितों के उचित पुनर्वास एवं सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प होकर कार्य कर रही है। डाॅ. शांडिल ने सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत पंजेहरा के घनीरी, ग्राम पंचायत कोइडी तथा ग्राम पंचायत रामशहर के मंजेहड़ में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लिया और प्रभावितों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनकी यथा सम्भव सहायता करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डाॅ. शांडिल ने कहा कि वह भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का स्वयं जायज़ा ले रहे हैं और यह सुनिश्चित बना रहे है कि प्रभावितों को उचित राहत एवं पुनर्वास के साथ-साथ सहारा मिले। उन्होंने सोलन ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान की वास्तविकता जानी है और ज़िला प्रशासन को निर्देश दिए है कि प्रदेश सरकार के निर्णय अनुरूप कहीं भी राहत एवं पुनर्वास में कमी न रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत बाहा के गांव घनीरी में राहत शिविर में रह रहे वर्षा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने प्रभावितों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायज़ा लिया तथा 25 परिवारों को राशन किटें वितरित की। उन्होंने तदोपरांत ग्राम पंचायत कोइडी के गांव कुमारहट्टी में रामशहर-मितियां मार्ग पर भूस्खलन का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मार्ग की शीघ्र समुचित मुरम्मत करने के लिए उचित निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत कोइडी के गुरूकुण्ड गांव के गुरुद्वारे में रह रहे खलेड गांव के 20 प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने प्रभावितों को आश्वास्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है तथा प्रत्येक प्रभावित का उचित पुनर्वास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डाॅ. शांडिल ने ग्राम पंचायत रामशहर के गांव मंजेहड़ का निरीक्षण कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि प्रभावितों का पुनर्वास सुरक्षित स्थान पर हो। उन्होंने कहा कि पुनर्वास के लिए चिन्हित भूमि का भू-वैज्ञानिकों के माध्यम से सर्वेक्षण करवाया जाएगा ताकि भविष्य में किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत रामशहर के सामुदायिक केन्द्र में जन समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। डाॅ. शांडिल ने इसके उपरांत क्षतिग्रसत सुनानी गांव का जायज़ा लिया और शीघ्र पुनर्वास एवं राहत के निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]