नारा लेखन में अंजना और पोस्टर मेकिंग में सुहानी ने झटका प्रथम स्थान
हिमाचल नाऊ न्यूज़ राजगढ़:
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में एंटी ड्रग एवं ड्रग डी-एडिक्शन क्लब, हेल्थ एवं योग क्लब, रेड रिबन क्लब तथा प्रहरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग (नारा लेखन) प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे: नारा लेखन प्रतियोगिता में अंजना चौहान ने प्रथम, संचित शर्मा ने द्वितीय और हिमांशी ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुहानी वर्मा ने प्रथम, मिताली कौशल ने द्वितीय और पीयूष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर ब्लॉक हेल्थ कोऑर्डिनेटर एम. के. कौशल और पुलिस विभाग से कुलवंत सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया और उन्हें स्वच्छ तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने छात्रों से अपील की कि वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें और अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति पर ध्यान केंद्रित करें। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शिव भारद्वाज ने कार्यक्रम में आए सभी महानुभावों का धन्यवाद किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र ठाकुर, डॉ. शशि किरण, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. गीतिका ठाकुर, डॉ. पंकज शर्मा, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. महिमा तथा प्रो. पूनम आदि प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





