लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने वेदों की ऋचाओं पर यज्ञ में डालीं आहुतियां

Ankita | 24 जून 2023 at 6:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

वेद मंदिर योल में पिछले दो महिनों से चल रहे यज्ञ अनुष्ठान में सम्मिलित होते हुए आज उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आहुतियां डालीं। उन्होंने इस अवसर पर वेदों की ऋचाओं पर यज्ञ में आहुतियां डालते हुए जिला वासियों के कल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि मन, शरीर, बुद्धि, आत्मा और वातावरण की शुद्धि करने में सक्षम यज्ञ अनुष्ठान हमारी जीवंत संस्कृति और सनातन परम्पराओं के द्योतक हैं। उन्होंने कहा कि वेद सबके सुख की कामना करते हैं और वेदों की ऋचाएं शांति का संदेश देती हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि वेद मंदिर योल में अप्रैल माह से वेदों की पावन ऋचाओं के साथ यज्ञ किया जा रहा है। जिसमें योगाचार्य स्वामी राम स्वरूप की अध्यक्षता में वेदों की ऋचाओं के उच्चारण के साथ अनुष्ठान हो रहा है। जन कल्याण के उद्देश्य से हो रहे इस यज्ञ की पूर्णाहुति कल डाली जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]