Loading...

डुघीलग में आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल

PARUL • 28 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के साथ लगते लगघाटी के डुघीलग में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां एक व्यक्ति आग की चपेट में आने से घायल हो गया है। घायल की पहचान ओम प्रकाश पुत्र मेहरू राम निवासी डुगीलग जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अग्निकांड के समय व्यक्ति सोया हुआ था। आसपास के लोगों ने आग की लपटों को देखकर उसे उठाया और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान ओम प्रकाश आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। जिसके बाद ग्रामीण ने तुरंत ही उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गए। जहां पर घायल ओम प्रकाश उपचाराधीन है।

गनीमत रही कि आग एक ही कमरे में लगी थी जिसे बुझाने में ग्रामीणों को ज्यादा दिक्कत पेश नहीं आई। वहीं इस अग्निकांड में पीड़ित को लगभग 50 हजार रुपए के नुकसान का नुकसान हुआ है।