लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डेढ़ मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, पति-पत्नी समेत 5 मवेशी झुलसे

Ankita | 5 मई 2023 at 3:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

ज़िला कुल्लू की उझी घाटी के हलाण में एक डेढ़ मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में पति-पत्नी समेत चार भेड़ें और एक गाय भी झुलसे है। वहीं पीड़ित परिवार को इस घटना में लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, भोलाराम पुत्र महंत राम गांव शीला हलाण डाकघर पतलीकुल के डेढ़ मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घटना के दौरान आग पर काबू पाते समय भोला राम व पत्नी तारा देवी समेत 5 मवेशी भी झुलसे है। घायलों को उपचार के लिए पतलीकुहल अस्पताल ले जाया गया है। हालाँकि गनीमत यह रही की हादसे में किसी तरह का कोई जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]