बेरोजगार जेबीटी अभ्यर्थियों की सरकार से गुहार, जल्द भरे जाएं पद….
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के बेरोजगार जेबीटी अभ्यर्थियों ने सरकार से पद भरने के लिए जल्द कमीशन आयोजित करने की मांग उठाई है। इसे लेकर बेरोजगारों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को पत्र लिखा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि एचपीएसएससी ने अक्टूबर 2022 में पोस्ट कोड 1075 के तहत जेबीटी के 467 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन अभी तक इसकी परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई है। इससे अभ्यर्थियों को भारी निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
करीब डेढ़ साल से ऊपर का समय हो चुका है। इससे बेरोजगारों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने सत्ता में आने के बाद एचपीएसएससी को बंद कर अब एचपीआरसीए का गठन किया है। बताया जा रहा है कि कमीशन आयोजित करने के लिए कोई एजेंसी नहीं मिल रही है तो सरकार से मांग है कि एचपीएसएससी या फिर एचपीबोस के माध्यम से परीक्षा आयोजित करवाई जाए, ताकि बेरोजगारों के साथ न्याय हो सके।
अभ्यर्थियों ने ये भी कहा कि वे बार-बार फीस नहीं भर सकते। सरकार ने हाल ही में कैबिनेट में 1100 के करीब जेबीटी के बैचवाइज़ और 1100 ही पद कमीशन वाइज भरने को मंजूरी दी है। इसमें 2022 में निकाली गई भर्ती के पद भी इसमें जोड़ें जाएं। अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द इन पदों पर भर्ती कर बेरोजगारों को राहत प्रदान की जाए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





